निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो मैं यह विश्वास दिलाता हूं सीएमएचओ की चौखट को मैं केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे भ्रष्टाचारी विश्वविद्यालय की चौखट बनाने के लिए मै बाध्य रहूंगा
पेंडलवार अस्पताल की चिकित्सकीय लापरवाही के खिलाफ सीएमएचओ से निष्पक्ष जांच की मांग
लक्की बोले,अस्पताल का लाइसेंस निरस्त हो

बिलासपुर। पेंडलवार अस्पताल, तोरवा में कथित गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के मामले को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई तथा अस्पताल का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।
लक्की ने कहा कि सुरेखा सूर्यवंशी का पेंडलवार अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के चलते महिला के पेट में सर्जिकल थ्रेड छोड़ दिया गया। इसके बाद महिला को लगातार उल्टी, बुखार एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लेप्रोस्कोपिक जांच के दौरान पेट के भीतर सर्जिकल थ्रेड पाए जाने की बात सामने आई। इस संबंध में उपलब्ध वीडियो एवं चिकित्सकीय जांच का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।
लक्की मिश्रा ने कहा है कि अगर इस मामले में जरा भी लापरवाही बरती गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो
निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो मैं यह विश्वास दिलाता हूं सीएमएचओ की चौखट को मैं केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे भ्रष्टाचारी विश्वविद्यालय की चौखट बनाने के लिए मै बाध्य रहूंगा।