क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 19 वनडे की सम्भावित टीम घोषित…..

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा दिनांक 13 सितंबर को आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल लिया गया।
जिसके चयनकर्ता रितेश शुक्ला, सुशांत शुक्ला, आकाश सिंह, सैयद जावेद और नावेद अली थे।
अंडर 19 के ट्रायल के दौरान कुल 148 खिलाड़ी ट्रॉयल देने पहुंचे थे। जिसमें बिलासपुर के अलावा पेंड्रा, मरवाही, लोरमी , तखतपुर, मुंगेली, जांजगीर, कवर्धा, कोरबा कोटा और रायगढ़ से खिलाड़ी ट्रॉयल देने पहुंचे थे।

ट्रायल की प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने सर्वप्रथम फॉर्म और डॉक्यूमेंट को जमा कर अपने अपने नाम दर्ज कराए।
उसके पश्चात लड़कों को फिटनेस, कैचिंग फील्डिंग कराई गई फिर गेंदबाजी, बल्लेबाजी कराया गया।
ट्रायल के दौरान बारिश होने की वजह से ट्रायल को बीच में ही रोकना पड़ा और बचे हुए ट्रायल को दूसरे दिन 14 सितंबर को पूर्ण किया गया है और सभी खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट स्किल का दम दिखाया और एंजॉय करते हुए ट्रॉयल दिया गया।इन सभी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के पश्चात चयनकर्ता ने अंडर 19 कैंप के लिए सम्भावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है।जो इस प्रकार है: गुणवंत अवस्थी, हर्ष कुमार, सिद्धांत सिंह, पीयूष चंद्रा, शैवाल सरकार, विग्नेश गिरी, आयुष तोड़ेकर, जयंत यादव, आयुष कुमार( पामगढ़), रणवीर चड्डा, अक्षत श्रीवास्तव, ललित सोनकर, सिद्धार्थ देवांगन, स्वास्तिक तिवारी, अक्षत तीड़के, आयुष कापसे, शाश्वत मिश्रा, अचिंत्य सक्सेना, गुलशन राज(पेंड्रा), अंतरिक्ष जयसवाल (पेंड्रा), निर्भय खूंटे ( चांपा), Aarav राय, श्रीसंत खरे (मुंगेली), उत्कृष्ट तिवारी ,सागर सिंह, उत्कर्ष तिवारी, लक्षित कार्तिकेयन, वैभव मोटवानी, शौर्य केवट( पेंड्रा), प्रथम मोटवानी, आशुतोष अवस्थी, आधार सलूजा ,अमन मौर्य(लोरमी), कविश नायडू, निखिल शर्मा, अरमान पटेल, संदेश कुमार दुबे, अजय चंद्राकर(कवर्धा), कृष्णा दुबे, राघवेंद्र कुमार यादव, आयुष शिकारी(सीपत), अविरल गुप्ता, युवराज साहू, सूर्यांश साहू(पेंड्रा), युगदीप बनवारे(पेंड्रा), शौर्य तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा, सुयश स्वर्णकार, शेख अर्हम अहमद, शेख अरहान अहमद, नव्य wadhwani, आदित्य ब्याडवाल , आर्यन सिंह,दुर्गेश साहू, सौरभ कुमार, शौर्य प्रताप सिंह, वेदांत श्रीवास्तव, सिद्धार्थ बाजोरिया( मुंगेली) का चयन अंडर 19 कैंप के लिए किया गया है
सभी चयनित खिलाड़ी 21 सितंबर सोमवार को दोपहर 2 बजे कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर में कैंप लगाया जाएगा। और सभी खिलाड़ी कलर वेशभूषा में उपस्थित होंगे ।
सभी खिलाड़ी समय का ध्यान जरूर देवे, समय पर उपस्थित नहीं होने पर कैंप से बाहर कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार के बहाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैंप में सभी प्रकार के क्रिकेट के बारीकियों पर कार्य किया जाएगा जिससे चयनित खिलाड़ी अपने क्रिकेट स्किल को और मजबूत कर सके |
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।