Blog

ग्राम सांकर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन,528 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

जांजगीर।अकलतरा। ग्राम सांकर स्थित यज्ञशाला परिसर में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न रोगों की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जांच एवं उपचार किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में दमा, वृद्धावस्था जन्य रोग, स्त्री रोग, अर्श, उदर रोग, वात रोग, उच्च रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई।

शिविर में क्षेत्र के लगभग पांच सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित दिनचर्या एवं आयुर्वेदिक उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्णेंद्र सिंह राणा (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष), शिवराम साहू (पूर्व सरपंच सांकर), बद्री साहू (पूर्व मंडी अध्यक्ष) सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य निलेश सिंह चंदेल ने की।

शिविर में आयुर्वेद एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों को उनके आसपास ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं औषधि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में उपस्थित चिकित्सक:

  1. डॉ. शैलेश कुमार चौहान – A.M.O. – अकलतरा
  2. डॉ. पूर्वी – आयुष चिकित्साधिकारी
  3. डॉ. प्रियंका देवांगन – शास. आयु. औषध. खटोला
  4. डॉ. आलिया खटूटे – शास. आयु. औषध. हरदी
  5. डॉ. भूमिका साहू – A.M.O. – चांगोरी
    6.डॉ. श्रेया दीक्षित – A.M.O. – नरियरा
  6. डॉ. नीलिमा पाण्डेय

फार्मासिस्ट:

· निलिमा पाठक – A.M.O. – खटोला

अन्य स्टाफ:

  1. समारू राम उरांव – ग्रामी. – आयु. औष. कर्दी अकलतरा
  2. सोनाराम जायसवाल – ग्रामी. – शास. आयु. औष. हरदी
  3. लक्ष्मण डिगस्कर – ग्रामी. – पांगोरी
  4. संजय लहरे – ग्रामी. – तरौद
  5. गणेश लहरे – ग्रामी. – कटघरी

औषधालय सेवक:

  1. महेन्द्र कौनवानी – औष. सेवक – शास. आयु. औष. हरदी
  2. इंदल साहू – शास. आयु. औष. हरदी
  3. सरिता जांगड़े – आयु. औष. नरियरा
  4. चन्द्रिका चंदन – शास. आयु. औष. अकलतरा
  5. सावित्री ध्रुव – आयु. औष. कठेरा
  6. संतोषी यादव – शास. आयु. औष. खटोला
  7. गौरव प्रधान – चंगोरी

महिला स्वास्थ्यकर्ता:

· अर्चना कुर्रे – म. स्वा. कर्मी – शास. आयु. औष. खटोला

ब्लॉक नोडल अधिकारी:

· डॉ. एस. के. चौहान – आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *