Blog

निर्धारित लक्ष्य पूरा कर कार्यक्रताओं ने स्थापित किए कीर्तिमान-अनुराग सिंहदेव

एक दिवसीय कार्यशाला में सदस्यता ओर बूथ गठन पर चर्चा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की एक दिवसीय कार्यशाला जिला मुख्यालय में आयोजित की गई जिसमे पार्टी द्वारा चलाए गए प्राथमिक सदस्यता अभियान,सक्रिय सदस्यता एवं बूथ कमेटियों के गठन प्रक्रिया पर चर्चा की गई बैठक लेने आए बिलासपुर संभाग प्रभारी ओर जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंह देव ने उपस्थित पदाधिकारियों से सर्व प्रथम प्राथमिक सदस्यता अभियान ओर सक्रिय सदस्यता पर बात करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रताओं ने अल्प समय में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है पूरे प्रदेश में 51 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर छत्तीसगढ़ को उन राज्यों में शामल करा दिया जहां सर्वाधिक सदस्यता कराई गई है विगत कुछ वर्षों में पार्टी ने अपना पूरा ध्यान बूथों पर केंद्रित किया है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सहित पार्टी के छ: अनिवार्य कार्यक्रम बूथों में सुनिश्चित किए गए सदस्यता अभियान में बूथों की संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिहाज से बूथों में कम से 200 प्राथमिक सदस्य और चार सक्रिय सदस्य बनाए जाने का प्रावधान किया गया है।
पूरे छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले को सर्वाधिक लक्ष्य दिया गया था जिसे पूरा करने के हम काफी करीब है। पार्टी ने शेष लक्ष्य को पूरा करने 15 नवम्बर तक का समय दिया है। इसी दौरान सक्रिय सदस्यता पूरा किया जाना होगा ।श्री अनुराग सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के अगले चरण में बूथ कमेटियों की गठन प्रक्रिया अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ।
इस बाबत मंडल स्तर पर चुनाव प्रभारियों और सहयोगियों की नियुक्ति की गई है जिन पर गठन प्रक्रिया की समूची जिम्मेदारी होगी। जिले के बाद हर हाल में 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर कार्यशाला सम्पन्न कराए जाने होंगे ।जिसमें मण्डल कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्य शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक इकाई अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे । बूथों पर 25 सदस्यीय कमेटी के साथ अन्य मापदंडों की पूर्ति अनिवार्य होगी। उसके बाद 16 से 30 नवम्बर के बीच बूथ कमेटी की गठन प्रक्रिया पूर्ण होंगे श्री सिंहदेव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जिस प्रकार से बिलासपुर जिले के कार्यक्रताओं ने सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान को पूरा किया उसी तत्परता और जिम्मेदारी से बूथ गठन प्रक्रिया को संपन्न कराना होगा जिसमें बूथ अध्यक्ष सचिव बी एल ए 2 बूथ पालक सहित अन्य भारसाधक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है।

3 लाख 66 हजार सदस्य पूरे जिले में ऑनलाइन ओर ऑफ लाइन प्रकिया से जिले में बनाए गए

जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि बिलासपुर जिले में 3 लाख 90 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए जाने थे आज वर्तमान स्थिति में 3 लाख 66 हजार सदस्य पूरे जिले में ऑनलाइन ओर ऑफ लाइन प्रकिया से जिले में बनाए गए है और 2131 सक्रिय सदस्य बना लिए गए है।

वर्जन

भाजपा कार्यशाला का आयोजन किया गया था और इसमें
आने वाले समय में प्रत्येक बूथों में बूथ कमेटी का निर्वाचन किया जाना है।जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

अनुराग सिंह देव
संभाग प्रभारी और प्रदेश निर्वाचन प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *