गंगरेल बांध से 14 गेट खोले जाने पर शिवनाथ नदी उफान पर

जोंधरा- लवन बलौदाबाजार रायपुर मार्ग पर आवागमन ठप
बिलासपुर।गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने और 14 गेट खोले जाने के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके कारण आसपास के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। पानी सड़कों और पुल-पुलियों के ऊपर से बहने के कारण जोंधरा से रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग का संपर्क टूट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। जिसके कारण प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात किया गया है और मुनादी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, तहसीलदार नीलम पिस्दा, थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर और पुलिस अमला सहित क्षेत्र के पटवारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे।इस बीच अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। तटीय और निचले इलाकों में बसे ग्रामीण बस्तियों में मुनादी कराकर कोटवारों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के पास न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

प्रभावितों के लिए भोजन व राहत व्यवस्था
बाढ़ से प्रभावित लोगों और सुरक्षा में तैनात अमले के लिए स्थानीय स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सरपंच प्रतिनिधि विष्णु कैवर्त द्वारा प्रभावित लोगों तथा ग्रामीणों के लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है।अधिकारियों द्वारा सरपंचों को अलर्ट पर रहने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नदी में पानी का स्तर बढ़ा,आने जाने वालों पर लगाई गई रोक
शिवनाथ नदी से बलौदबाजार जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने और आने जाने पर रोक लगा दिया है।पुल पर हल्के से पानी का बहाव देख प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।इसके साथ ही मौके पर स्टॉपर लगाकर नदी किनारे जाने से मना किया है।
