गंदगी से भरपूर मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित….सफाई नहीं,दस्ताना नहीं,सिर में टोपी नहीं….बस ऐसे ही बनाकर परोस दिया जाता था खाना…..

बिलासपुर । मद्रासी रेस्टोरेंट में भरपूर गंदगी और साफ सफाई नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सीधे लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।इसके साथ ही संचालक को चेतावनी भी दी है।
दरअसल खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में पुराना हाईकोर्ट के सामने, बिलासपुर स्थित फर्म मद्रासी रेस्टोरेंट का जांच किया गया, जांच के दौरान रसोई में साफ सफाई नहीं होने, वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थ को एक ही फ्रीजर में रखने, कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स नहीं लगाने, पेस्ट कंट्रोल नहीं होने, फ्रीजर की साफ सफाई नहीं होने तथा अस्वच्छ कर तथा अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण फर्म के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है साथ ही सुधारात्मक निर्देश दिया गया है, यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अन्य फर्मों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

होटल में काफी दिनों से मिल रही थी शिकायत
अधिकारियों ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि होटल में गंदगी रहती है और सफाई नहीं की जाती है।शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक फ्रीजर में रखा जाता है।इसके अलावा काम करने वाले सफाई से खाना नहीं बनाते है बल्कि गंदगी के साथ खाना बनाते है।