Blog

गौ विज्ञान व जैविक कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने विश्राम निर्मलकर को किया सम्मानित

रायपुर । गौ विज्ञान एवं जैविक कृषि के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले कृषकों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं ग्रामोद्योग एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कर-कमलों से छत्तीसगढ़ के प्रगतिशील कृषक एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर को “गौ विज्ञान जैविक कृषि का उत्कृष्ट कृषक सम्मान” से अलंकृत किया गया।

श्री निर्मलकर विगत कई वर्षों से प्राकृतिक खेती, गोबर-गौमूत्र आधारित जैविक खाद एवं रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों से सैकड़ों किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “गौ आधारित खेती ही छत्तीसगढ़ की मिट्टी और किसानों का भविष्य है। ऐसे कृषक प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

मंत्री गजेंद्र यादव ने जैविक उत्पादों को बाजार से जोड़ने एवं गौ-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री निर्मलकर ने कहा कि “यह सम्मान मुझे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। मैं छत्तीसगढ़ के हर गांव तक जैविक खेती का संदेश पहुंचाऊंगा।”

समारोह में कृषि विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *