Blog

घरेलू विवाद में पत्नी का कैंची से गला काटने की कोशिश

सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर।जरहाभाठा क्षेत्र के ओमनगर में एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पति पर अपनी पत्नी पर कैंची से हमला करने कका गंभीर आरोप लगा है।

घटना में महिला के गले पर चोट आई है
और उसे काफी खून बहने की जानकारी सामने आई है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओमनगर जरहाभाठा निवासी सूरजा सूर्यवंशी घरेलू काम करती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के स्कूल अवकाश के कारण हाल ही में मायके गई थीं और 17 मई को ससुराल लौटी थीं। पीड़िता के अनुसार घर लौटने के बाद उनके पति ईश्वर सूर्यवंशी लगातार ताना मारते और गाली-गलौज कर रहे थे कि तुम्हे
छोड़ने कोई नहीं आया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 18 मई की रात करीब 8 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने साधारण कैंची से पत्नी के गले पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के गले के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास किराएदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *