Blog

बिजली सामान के कारोबार में विवाद

20 लाख के लोन और खराब माल को लेकर दो पक्ष भिड़े

बिलासपुर । बिजली सामान के कारोबार और लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। सकरी थाना क्षेत्र में दो व्यापारिक पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और जबरन चेक ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सकरी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार खमतराई सरकंडा निवासी योगेश्वर साहू बिजली सामान की डिस्ट्रीब्यूशन फर्म नैतिक इंटरप्राइजेस संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि उस्लापुर न्यू गीता पैलेस निवासी बिजली सामान सप्लायर धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें दिल्ली से ओरिजनल माल सप्लाई कराने और डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का भरोसा दिया था। योगेश्वर के मुताबिक, पैसे नहीं होने की बात कहने पर धर्मेंद्र सिंह ने उनके नाम पर करीब 20 लाख रुपए का बैंक
फाइनेंस करा दिया। बाद में तीन किस्तों में बिजली सामान दिया गया, लेकिन कथित रूप से सामान खराब निकला। उनका कहना है कि दुकानदारों ने भी माल खराब बताकर वापस कर दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। पीडति का आरोप है कि वह हर महीने करीब 18 हजार रुपए की बैंक किश्त भर रहे हैं, जबकि वादा की गई सब्सिडी भी नहीं मिली। इसी बात को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र सिंह से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि समझौते की बात कहकर धर्मेंद्र ने उन्हें घर बुलाया, जहां उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में अलग कहानी बताई है। उनका कहना है कि तीजराम साहू और योगेश्वर साहू ने उनसे बिजली सामान की डीलरशिप ली थी और करीब एक साल तक कारोबार चलता रहा। बाद में उन्होंने काम बंद करने की बात कहते हुए लगभग 4 लाख रुपए का सामान वापस कर दिया, जिसकी रकम धीरे-धीरे लौटाई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *