Blog

चंदेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में संगठन और सरकार दोनो की भागीदारी रहेगी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी उल्लेखनीय प्रगति की है। विकास के नाम पर भारत अब विकसित भारत से उभर कर आत्म निर्भर देशों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि देश में जनसेवक के रूप में 25 वर्षो से लगातार देश की सेवा करने वाले बिरले लोग ही होंगे उनमें पीएम मोदी एक है जिन्हें जनता के बीच रहकर लगातार इतने वर्षो तक सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनहितैषी पार्टी रही है। जनता के बीच में कार्यकर्ता सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहते है। नारायण चंदेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में संगठन और सरकार दोनो की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी वर्गो के लिये है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है। 13 सूत्री इस संकल्प अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी रहेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प के 13 सूची कार्यक्रमों को लेकर आप चिंतित न हो आप लोगों को प्रत्येक व्यक्ति को केवल एक ही कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस कार्यक्रमों का निर्वहन आपको पूरी जिम्मेदारियों के साथ निष्ठा पूर्वक करना है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के तहत् यदि आप तालाब के पचरी की सफाई करते है तो आप उसकी मरम्मत पर भी ध्यान दे। इसे एक जनआंदोलन बनाना होगा। बस्तर के बदलाव आया तो वहां अब आतंक के बजाय झंडा फहराया जा रहा है।
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुॅचना होगा और सरकार व जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करना होगा। लोगों की भावनाओं के अनुरूप योजनांए तैयार कर शासन को भेजना होगा। यह समयबद्ध कार्यक्रम जिसमें सभी लोगों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करना है, ताकि हमारे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर की सूची में शामिल हो सके। सरकार और संगठन दोनो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने 13 सूत्रीय कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडलों में भी बैठक व कार्यशाला प्रस्तावित है। मंडल प्रभारी सभी शक्ति व बूथ केन्द्रों से संपर्क स्थापित कर समन्वय के साथ दी गई जिम्मेदारियों का सुचारू रूप से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर प्रारंभ में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान भाजपा का जन आंदोलन है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अवतरण दिवस से प्रारंभ हो रहा है। इसमें 13 सूत्रीय संकल्प अभियान का पालन करने कार्यकर्ताओं को जुट जाना है पूर्ण निष्ठा के साथ संकल्प को पूरा करना होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, गुलशन ऋषि, किशोर राय, विनोद सोनी, रामदेव कुमावत, अमरजीत सिंह दुआ, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, प्रवीण दुबे सहकारिता, पुनीता डहरिया, पेंगनलाल वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह भोगल, देवेन्द्र कौशिक, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, मो.हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत क्षत्री, हरीश साहू, रवि मेहर, विनोद यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *