बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित एवं वर्तमान पदाधिकारियों का मंत्री तोखन साहू,विधायक धरमजीत सिंह ने किया सम्मान

आमंत्रण पर पहुंचे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से की गंभीरता से चर्चा
गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष के निवेदन पर पत्रकार कालोनी की समस्याओं को देखने पहुंचेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब का द्विवर्षीय चुनाव 19 सितंबर को संपन्न हुआ जिसमें आशीर्वाद पैनल ने जीत हासिल किया है। चुनाव संपन्न होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने विजयी प्रत्याशियों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। रविवार सुबह नेहरू चौक स्थित मंत्री निवास में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप यादव,उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे और सहसचिव के रूप में विजयी रमेश सिंह राजपूत का सम्मान किया गया। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष इरशाद अली,गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष संजीव पांडेय,छाया सचिव रवि शुक्ला का भी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने शाल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा,पूर्व पदाधिकारी अखिल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों का भी यहां सम्मान किया गया।केंद्रीय राज्यमंत्री
ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा और मेरी जैसी भी मदद चाहिए आप लोग बता सकते है।इसके बाद उन्होंने पत्रकारो के लिए बेहतर से बेहतर काम करने और प्रेस क्लब को और ऊंचा नाम देने पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि निश्चित ही बिलासपुर के पत्रकारों के प्रदेश भर में नाम कमाया है।

गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्रकार कालोनी आने के लिए किया आमंत्रित
गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष संजीव पांडेय ने
अशोक नगर बिरकोना
रोड स्थित पत्रकार कालोनी में एक आभार आने के लिए आमंत्रित किया,आमंत्रण को स्वीकार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने तत्काल अपने ओएसडी से पत्रकार कालोनी जाने के लिए समय नोट कराया और पत्रकारों से कहा कि वे जरूर पहुंचेंगे।और उनके लायक जो भी मदद करने का संभव होगा वह जरूर करेंगे।

सरल स्वभाव के केंद्रीय राज्यमंत्री ने पैदल चलकर बाहर भी की चर्चा
सरल स्वभाव के केंदीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोले कि वे पत्रकारों का हमेशा से सम्मान करते है।बातों ही बातों में वे पैदल चलकर बाहर तक आ गए और बाहर भी खड़े होकर पत्रकारों से चर्चा करने लगे।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता से होता है बढ़िया काम,इसके लिए वे भी हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।
सम्मान समारोह में पत्रकार रहे मौजूद
सम्मान समारोह के दौरान विनोद सिंह ठाकुर, जेपी अग्रवाल, नारायण नोनिया, दिलीप जगवानी, आशीष मौर्य, मनीष शर्मा, आनंद मिश्रा, श्याम पाठक, पंकज गुप्ते के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे।