Blog

जोन-4 में 101.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन,अमर अग्रवाल बोले- हर वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचेगा विकास

बिलासपुर। नगर निगम जोन क्रमांक-4 में 101 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधे लाभ मिलेगा तथा नागरिक सुविधाओं में और विस्तार होगा।

अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। शहर के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकसित बिलासपुर के निर्माण का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

माधव तालाब का किया निरीक्षण, पौधारोपण भी

इसके बाद विधायक अमर अग्रवाल ने भारती नगर स्थित माधव तालाब का निरीक्षण किया और क्षेत्र की व्यवस्थाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। अमर अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में विकास कार्यों के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *