Blog

जो सभी ब्लॉकों में 25 फीसदी वोट पाएगा वहीं बनेगा युकां प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रभारी युवा कांग्रेस के दावेदारों का लेंगे साक्षात्कार

बिलासपुर । अगले माह होने वाले युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार चयन करने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रायपुर आ रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक दावेदारों से साक्षात्कार भी लेंगे। इस बार युवक कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के लिए नए मापदंड तैयार किया है जिसमें जो उम्मीदवार अपने सभी ब्लॉकों में 25 फीसदी वोट पाएगा वहीं प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बन सकेगा। कल राजधानी में युवा कांग्रेस के दावेदारों का साक्षात्कार होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अमित पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पूरे प्रदेश के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले तथा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव लड़ने वालों से सीधी
बातचीत करेंगे। युवा कांग्रेस में संगठन चुनाव में काफी बदलाव किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को पूरे प्रदेश के सभी 300 से अधिक ब्लॉक में 25 से अधिक वोट पाना जरूरी है जो सभी ब्लॉक में वोट 25 वोट पाएगा उसे ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीजाएगी। जिलाध जिला अध्यक्ष के लिए भी सभी ब्लॉक में उन्हें 25 व से अधिक वोट पाना जरूरी होगा तभी वह जिला अध्यक्ष बनपाएंगे। बिलासपुर जिले से भी से युवा कांग्रेस के अनेक दावेदार कल रायपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं। और युवा कांग्रेस के नए युवा चेहरे भी इस बार इस बार जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ की रेस में तैयारी कर रहे हैं। जिसे लेकर कल रायपुर में शक्ति प्रदर्शन से भी इसे जोड़ा जा रहा है। वैसे कांग्रेस में चर्चा है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस बार तीन चार नाम सामने आए हैं जिसमें प्रमुख रूप से अंबिकापुर से आदि बावा, राजनांदगांव से अनिमेष सिंह, मानव देशमुख दुर्ग से, भावेश शुक्ला रायपुर से और बिलासपुर जिले से अभी कोई बड़ा चेहरा सामने नहीं आया है। पूर्व मंत्री के पुत्र भी इस बार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *