Blog

ज्ञान की नई पहल ; अकलतरा में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा:ग्राम पंचायत सांकर के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री नारायण प्रसाद साहू के सुपुत्र अनुज साहू द्वारा अकलतरा में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। यह पहल शिक्षा, ज्ञान और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
अनुज जी की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और समाज के प्रति समर्पण यह सिद्ध करता है कि छोटे से गाँव का युवा भी बड़े सपनों को साकार कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनकर उनके सपनों को नई उड़ान देगी।

मैं भाई अनुज साहू को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्माननीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। अनुज जी की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और समाज के प्रति समर्पण यह सिद्ध करता है कि छोटे से गाँव का युवा भी बड़े सपनों को साकार कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
आइए, हम सब मिलकर इस ज्ञान की अलख को आगे बढ़ाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित करें।

निलेश सिंह चंदेल
जनपद सदस्य
क्षेत्र क्रमांक 21

इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य निलेश सिंह चंदेल, पूर्व सरपंच सांकर शिवराम साहू, पूर्व सरपंच फरहदा आलोक पाण्डेय, सरपंच प्रतिनिधि फरहदा सोहन लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ढोलनारायण पटेल, हेमचंद साहू, घनश्याम साहू सहित ग्राम सांकर एवं फरहदा के अनेक सम्माननीय नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *