Blog

तोगड़िया बोले,40 साल तक राम मंदिर के लिए मै सबको निमंत्रण देता था, लेकिन मंदिर बनने के बाद मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला

कहा,नमाज भी तो घर में की जा सकती है

बिलासपुर। विहिप के  नेता और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि पिछले 40 साल से राम मंदिर के लिए मै लोगों को निमंत्रण देता था। अयोध्या में अब मंदिर बन चुका है, कल मंदिर में भगवा झंडा भी लग गया, लेकिन मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला। फिर भी मुझे नाराजगी नहीं है, मैं प्रसन्न हूं मंदिर बन गया। देश के 50 लाख हिंदुओं ने 40 साल तक मेहनत की, उसमें मेरा भी योगदान एक गिलहरी की तरह रहा। हमारा सपना पूरा हुआ है। मुझे निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया ये देने वाले ही बता सकते है।

बिलासपुर पहुंचे विहिप के नेता प्रवीण तोगड़िया ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।उन्होंने कहा कि  मैं हमेशा सक्रिय रहा हूं। पहले मंदिर बनना था लगातार आंदोलन और सभाएं होती थी इसलिए ज्यादा दिखाई देता था। अब मंदिर बन गई है। मैं हमेशा से सक्रिय रहा हूं। मैं अभी 1 लाख गांव में हनुमान चालीसा करने का अभियान शुरू कर रहा हूं … क्या इसे सक्रियता नहीं कहोगे । जब उनसे पूछा गया कि हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत नहीं है तो पहलगांव में क्यों मारे गए । दिल्ली में ब्लास्ट क्यों हुआ , भारत में हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत पहले भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। इसीलिए देशभर में 1 लाख गांव में हनुमान चालीसा केंद्र से लोगों को आवाहन करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि हनुमान चालीसा तो घर में भी किया जा सकता है तो सामूहिक कराने की जरूरत क्यों पड़ रही है ,इस उन्होंने कहा कि जब हनुमान चालीसा घर की जा सकती है तो नमाज भी घर में की जा सकती है। मस्जिद में क्यों की जाती है। दरअसल ये संगठन की सामूहिकता है। यही कारण है कि हम भी संगठन करना चाह रहे है और संगठन हो नहीं हिंदुओं की सेवा और सहायता भी किया जाएगा। धर्मांतरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण तो हो रहा है, लव जिहाद भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि हम गांव गांव में हनुमान चालीसा केंद्र खोलेंगे। यहां से हिंदुओं को हनुमान चालीसा पाठ से जोड़ा जाएगा, यही नहीं यहां से आदिवासियों को अनाज दिया जाएगा, डॉक्टर के साथ स्वास्थ लाभ दिया जाएगा, इससे धर्मांतरण रुकेगी।  हम तो देश में हिंदुओं का वर्चस्व चाहते है।

*हर गांव में हनुमान चालीसा और हर घर में ॐ श्री परिवार बनाने का लक्ष्य*

विहिप नेता तोगड़िया ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ के दौरे पर आया हुं। मेरा यह दौरा हर गांव में हनुमान चालीसा और हर घर में ॐ श्री परिवार बनाने का है। भारत के एक लाख गांव में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराने का है और 3 करोड़ घरों में ॐ श्री परिवार बनाने का है। इनके द्वारा हनुमान चालीसा केंद्र का गठन किया जाएगा। इस केंद्र के द्वारा हिंदुओं की सेवा और सहयोग किया जाएगा। यहां से हिंदुओं को निरोगी रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिंदुओं की तनावमुक्त जीवन जीने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *