Blog

बाइक सवार की लापरवाही से हादसे में गई जान, मृतक पर ही केस

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतक बाइक चालक के खिलाफ ही अपराध दर्ज किया है। हादसा 19 जून की रात गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी के पास हुआ था।परसदा निवासी मनमोहन कुमार निर्मलकर (32) अपने साथी तुषार रजक और राकेश कौशिक के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 बीजेड 6582 से रानीगांव घूमने जा रहा था। पुलिस के अनुसार बाइक मनमोहन चला रहा था। विश्वविद्यालय के पास उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मनमोहन के साथ बाइक पर सवार तुषार और राकेश को भी चोटें आईं।
मनमोहन को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 1.10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो में भी उसे ब्रॉड डेड बताया गया था। इसके बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की।मर्ग जांच में बाइक चालक मनमोहन की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 281, 125(ए) और 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *