Blog

खंडोबा के पास बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, महिला की मौके पर ही मौत हो गई

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,, इन दिनो रतनपुर क्षेत्र दुर्घटना के लिए हॉटस्पॉट बनी हुई है आए दिन सड़क हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है आज सुबह 9:00 बजे करीब खंडो बाबा मंदिर के पास अमर बाई निवासी कालहामार सिलदहा सड़क के पास खड़ी थी, तभी ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई,, बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ गुजरात जाने के लिए सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के पास खड़ी थी जिसे अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करते हुए महिला को अपनी चपेट में लेते हुए घायल कर दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर, पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *