रावण दहन कार्यक्रम का टेंडर निरस्त
बिलासपुर 4 अक्टूबर। महापौर पूजा विधानी की नाराजगी के बाद आखिरकार साइंस कॉलेज मैदान में 20 लाख के रावण दहन कार्यक्रम का टेंडर को नगर निगम ने निरस्त कर दिया है। टेंडर निरस्त होने के बाद अब साइंस कॉलेज मैदान में पूर्व की तरह इस बार भी जनपद बिल्हा के द्वारा दशहरा उत्सव की तैयारी की जा सकती है।हर बार की तरह इस बार भी साइंस कॉलेज मैदान का रावण दहन कार्यक्रम विवादों में है। कांग्रेस ने रावण दहन के लिए 20 लाख के टेंडर पर आपत्ति दर्ज
कराई है और महापौर पूजा विधानी ने भी जोन से जारी टेंडर को लेकर निगम आयुक्त पर नाराजगी जाहिर की थी और महापौर की नाराजगी के बाद 20 लाख के टेंडर को निगम ने निरस्त कर दिया है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया जाता है कि पूर्व में बिल्हा जनपद के द्वारा यहां रावण दहन का आयोजन किया गया था और इस बार भी रावण
दहन की तैयारी की जा रही थी और इस कार्यक्रम के लिए कियान्वयन एजेंसी नगर निगम को बनाया गया था। नगर निगम में पुलिस मैदान में सामान्य निधि से दशहर उत्सव का आयोजन किया जाता है। और इस बार भी पुलिस मैदान में विधायक अमर । अग्रवाल के आतिथ्य में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा रावण दहन और आतिशबाजी की जाएगी। शहर में नूतन चौक नूतन कॉलोनी में रावण दहन होता है इसके अलावा नॉर्थ इंस्टीट्यूट
बुधवारी बाजार, नया बस स्टैंड, मेला पारा चांटीडीह, राजकिशोर नगर, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, तथा अन्य स्थानों पर रावण दहन किया जाता है कारगिल चौक तथा मिनोचा कॉलोनी में भी कुछ सालों से रावण दहन किया जा रहा है।
लेकिन पिछले 2 साल से साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हो गए। नूतन कन्या शाला मैदान में भी रावण दहन की तैयारी की जा रही है। साइंस कॉलेज मैदान में पिछली बार केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दशहरा उत्सव समिति के मुख्य अतिथि थे।