डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की काम काजी बैठक संपन्न
14 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के साथ संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण जिले के नवनियुक्त 14 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय में प्रथम कार्यकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, मंडलों में संगठनात्मक विस्तार तथा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के उन सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन को आधुनिक, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री तौसीफ खान , प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी सिकंदर खान , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलामुद्दीन अशरफी , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान तथा जिला महामंत्री वासित अली उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों ने संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित करने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।