तखतपुर के काली मंदिर में चोरी, दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात पार..

अभिषेक सेमर बिलासपुर।तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा काली मंदिर में बीती रात शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, तखतपुर नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब दो बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया। इसके साथ ही मंदिर में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरी हुए दान पेटी से नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की। हालांकि, घटना के दौरान दो संदिग्ध चोर कैमरे में कैद हो गए हैं।
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस अब मंदिर के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।
वर्शन — थाना प्रभारी अवनीश पासवान
चोरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है