Blog

दोस्तों के सामने युवक की डैम में डूबने से दर्दनाक मौत,कोरी डेम में डूबा घर का चिराग

कोटा पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर । रविवार का दिन राजकिशोर नगर निवासी एक परिवार के लिए ऐसा दर्द लेकर आया, जिसने उनकी खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक शोएब शेख की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शोएब शेख पिता अब्दुल कय्यूम अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसने परिजनों को फार्म हाउस जाने की बात कही थी, लेकिन तीनों दोस्त घूमने के लिए कोरी डेम पहुंच गए। भीषण गर्मी के बीच डेम में नहाने का फैसला उनके लिए दुखद साबित हुआ। तीनों युवक डेम में नहा रहे थे। इसी दौरान शोएब अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया। कुछ ही क्षणों में वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते शोएब उनकी आंखों के सामने पानी में समा गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक डेम में तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पल भर की खुशी ने छीन ली जिंदगी भर की खुशिया,छाया है मातम

परिजनों ने हत्या की एक पल की मस्ती ने एक युवा जिंदगी छीन ली और परिवार को ऐसा गम दे दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।युवक घर का लाड़ला और चहेता लड़का था जिसकी कमी बनी हुई है।

पुलिस की डैम मे नहाने वाले से अपील

कोटा स्थित कोरी डैम मे नहाने के लिए कई बार मना किया गया है।पुलिस ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपील करते हुए आमजनों से निवेदन किया है कि डैम मे नहीं नहाए अन्यथा जान जोखिम में डालना पड़ सकता है।इसके बाद भी कई लोग मस्ती करने और घूमने के बहाने डैम के पास जाकर बेवजह नहाने लगते है और उसके बाद हादसा हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *