Blog

दो दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी,घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित हिर्री माइंस इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से दो दिन पुरानी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। कमरे में शराब की कई खाली बोतलें भी बरामद हुईं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

पुलिस ने मृतक की पहचान लार्जर एंथोनी के रूप में की है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *