Blog

ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई जिला मुख्यालय के सामने जाम

बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करना बना बड़ी समस्या,लोग हुए परेशान.

बिलासपुर में बार बार दोहराई जा रही ट्रैफिक अव्यवस्था.

बिलासपुर । शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला मुख्यालय के सामने मेंन रोड पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियों ने न केवल लोगों की आवाजाही मुश्किल कर दी बल्कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी गाड़ियों को भी घंटों तक परेशान होना पड़ा। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि शहर में अक्सर इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है।

जिला मुख्यालय के सामने की घटना ने एक बार फिर से शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। यहां मेंन रोड पर अनियंत्रित तरीके से खड़ी गाड़ियों ने लोगों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया।दरअसल, निर्वाचन कार्य के लिए सामान लेकर आई एक ट्रक जब जिला निर्वाचन कार्यालय से बाहर निकल रही थी, तभी गेट के ठीक सामने किसी व्यक्ति ने अपनी ब्रेज़ा कार खड़ी कर दी। नतीजा यह हुआ कि ट्रक घंटो तक फंसा रह गया और रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया। इस दौरान ट्रक चालक और कार्यालय के कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। जिला मुख्यालय के सामने अक्सर लोग गाड़ियां बीच सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की उदासीनता के कारण ऐसी स्थिति बार-बार बनती है। यदि ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती बरती जाए और अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन लापरवाही के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।फिलहाल, जिला मुख्यालय के सामने की इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि क्या अब प्रशासन इस ओर ध्यान देकर कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर शहरवासी यूं ही ट्रैफिक अव्यवस्था से जूझते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *