Blog

सिरगिट्टी पुलिस की अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कार्रवाई…9 लोगो पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए 9 लोगों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अशांति फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चन्द्रभान सिंह, मनोज कुमार, लव विश्वकर्मा, सुरेश सुजल, उत्तरा गेंदले, दीपक जोगी, तरुण कश्यप, विवेक कश्यप और उत्तम कुमार ध्रुव समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *