Blog

अपना मार्ट देवरीखुर्द के अब्बा हुजूर चावल बोरी में मिला छिपकली,जिला बिलासपुर में बने खाबो बने रहिबो 2.0 अभियान में कड़ाई,8 बोरी चावल किया गया सीज़

बिलासपुर।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
ने चांवल की बोरी के छिपकली मिलने की खबर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
विभाग ने मौके से 8 बोरी चांवल को जब्त किया है।इसी तरह बल्ले बल्ले रेस्टोरेंट से
चिकन बटर मसाला भी सेम्पल के तौर पर लिया गया है जिसकी जांच करने लैब भेजा गया है।

दरअसल अपना मार्ट देवरीखुर्द के चावल बोरी में छिपकली मिलने के शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैके पर मिले 8 बोरी अब्बा हुजूर चावल को सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा गया है।वही वचन घी का भी नमूना लिया गया है जिसकी जांच की जा रही है।इसी तरह एक और अपना मार्ट में दाल में खराबी की शिकायत के आधार पर नमूना लिया गया था, एवं फर्म बल्ले बल्ले लाउंज से चिकन बटर मसाला का नमूना जांच के लिए लिया गया, इस कार्यवाही के दौरान आर आर देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविशा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रतीक तिवारी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यवाही जिला बिलासपुर में लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग बोला,जांच में गड़बड़ी हुई तो होगी कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच में गड़बड़ी की शिकायत आई तो संचालकों पर कार्रवाई होगी और इसके लिए उनका दुकान और होटल बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।यही कारण है कि बार बार अपील की जाती है कि साफ सफाई और गुणवत्ता वाली सामग्रियां बेचे और खरीदे,ताकि किसी को कोई समस्या न हो।

खाद्य विभाग की कार्रवाई,पनीर,एग बिरयानी और अरहर दाल के नमूने लिए

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पनीर, एग बिरयानी और अरहर दाल के नमूने लिए गए।

विभाग की टीम ने चिंगराजपारा स्थित अमृततुल्य मिल्क प्रोडक्ट से पनीर का नमूना लिया। वहीं मंदिर चौक स्थित चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट से एग बिरयानी का नमूना लिया गया। इसके अलावा रायपुर रोड तिफरा स्थित अपना मार्ट से शिकायत के आधार पर अरहर दाल का नमूना लिया गया।

खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *