रेलवे स्टेशन के बाहर दो बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दौरान एक युवक को दो बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी लोचन पाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरी बिलासपुर के कब्जे से लोहे के दो बटनदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध 25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों चाकुओं को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। तोरवा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।