Blog

नशीली दवाओं और गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार,240 कैप्सूल व 80 ग्राम गांजा जब्त

बिलासपुर । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नशीली दवाओं वाली 240 नग कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पप्पू खटीक (35), निवासी डीपी कॉलेज के पीछे टिकरापारा को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 240 नग
एसिटामिनोफेन प्रॉक्सी कैप्सूल
और 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ एंड-टू-एंड विवेचना के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है, ताकि इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों तक पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

पकड़ा गया आरोपी कई बार जा चुका है जेल

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया की पकड़ा गया आरोपी कई बार जेल की हवा खा चुका है।इसके बाद भी गांजा और नशीली दवाओं का कारोबार करता है।जिसके कारण एक बार फिर से पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस ने बताया कि इसके पहले भी आरोपी गांजा के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *