Blog
नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बिलासपुर /पेंड्रा। पेंड्रा में नाबालिग छात्रा के अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के पेंड्रा थाना की टीम को त्वरित कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया l पेंड्रा थाना के द्वारा मामले में विवेचना करते हुए पीड़िता का न्यायालय में कथन कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।विवेचना में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4-6 जोड़ी गई और आरोपी शिक्षक अमित शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर, जिला मैहर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय पेंड्रारोड के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।