Blog

नाबालिग से सामूहिक अपराध के खिलाफ एआईडीएसओका प्रदर्शन,दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा की मांग

बिलासपुर।मुंगेली । मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक अपराध के मामले ने एक बार फिर महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के विरोध में छात्र संगठन एआईडीएसओ
ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा देने की मांग एसपी से की है। वहीं बिलासपुर के मल्हार स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भी संगठन ने आवाज उठाई है।

दरअसल एआईडीएसओ
का आरोप है कि 29 सितंबर को जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर पहले बेल्ट से मारपीट की गई और बाद में नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक अपराध किया गया। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। एआईडीएसओ
ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नशीले पदार्थों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने, बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और नए शराब दुकानों के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की है। साथ ही अश्लील वीडियो और पोर्न साइट्स पर रोक लगाने की भी मांग रखी गई है।वहीं संगठन ने मल्हार के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्याओं को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में पीने के पानी, शौचालय की सफाई, पंखे और पर्याप्त शिक्षकों जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सैनिटरी पैड के लिए छात्रों से पैसे लेने और निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का यह भी आरोप है कि कुछ शिक्षक कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। एआईडीएसओ
ने इन सभी शिकायतों की उचित जांच कर जल्द निराकरण करने और छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *