नीरज अग्रवाल वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनोनीत

बिलासपुर।द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट 323 G-3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पद हेतु वी. नीरज अग्रवाल का निर्विरोध चयन 14 जून को जबलपुर स्थित कृष्णा होटल में आयोजित तृतीय वी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट आभार समारोह में संपन्न हुआ।
यह चयन चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. अनीता अग्रवाल (भिलाई), पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. लता आर्या (रीवा), वी. किरण जैन (जबलपुर), वी. अंशु गोयल (सूरजपुर), वी. रीता गुप्ता, निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. अनीता फरमानिया (मनेंद्रगढ़), डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. मनीषा सोनी (जबलपुर), वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. ज्योति प्रधान (रीवा) तथा इलेक्शन कमेटी एवं फाउंडर मेंबर्स की पूर्ण सहमति से हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न वी क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे। वी क्लब बिलासपुर गोल्ड की ओर से अध्यक्ष वी. प्रियंका जैन, वी. निविता जालान, वी. अलका अग्रवाल, वी. जगदीश सलूजा एवं वी. शशि बरेठ ने उपस्थित होकर अपना समर्थन एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
वी. नीरज अग्रवाल के निर्विरोध चयन पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।