पाली में शिव ट्रैवल्स बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 7 यात्री घायल

रतनपुर पाली से वासित अली की रिपोर्ट
पाली। पाली स्थित पत्ता गोदाम के पास आज दोपहर 2 बजे के लगभग शिव ट्रैवल्स की यात्री बस और एक ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 6 से 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 10 G 1676 और ट्रेलर क्रमांक CG 15 EE 5165 के बीच पत्ता गोदाम के पास मोड़ पर आमने-सामने से टक्कर हो गई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर की लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण टक्कर हुई। दुर्घटना में बस में सवार 6 से 7 यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पाली नागेश तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में प्रमुख रूप से रत्ना चौहान 40 वर्ष
कोरबा से बिलासपुर जा रही थी, मनीराम 50 वर्ष, लक्ष्मीण 40 वर्ष राकेश गुप्ता 34 वर्ष ,गणेश राम साहू 55 वर्ष, कन्हैया दर्री राजकुमारी 30 वर्ष आदि लोगों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया जा रहा है।
पाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।