Blog

पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े…कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट,दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राची टंडन कश्यप 20 वर्ष ने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 11.15 बजे देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे। पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसके पिता अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंट से मारपीट की गई।
बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी हाथ थप्पड़ से मारपीट करने का आरोप है। घटना में अशोक, कौशिल्या और प्राची को चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया। इधर, दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। 15 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंचीं। वहां
पानी की मोटर बंद मिली। मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक, कौशिल्या और खुशबू द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव के दौरान देव को लोहे के पाइप से चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है।पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *