पीएम राहत योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला,कलेक्टर और एसएसपी ने दिया विस्तार से प्रक्रियात्मक व तकनीकी जानकारी

प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मिलित
दूरस्थ अंचल के अधिकारी कर्मचारी आन लाइन माध्यम से भी जुड़े
बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन के लिए विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति ही निर्मित ना हो इस के लिए लगातार आम नागरिकों में जन जागरूकता के माध्यम से चेतना भी विकसित की जा रही है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार के संबंध में लगातार आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है
इसी क्रम में चेतना भवन पुलिस लाइन में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का संयुक्त मीटिंग एवं कार्यशाला आयोजित की गई एवं पीएम राहत योजना के तहत सभी स्तर पर कार्यों की क्रियान्वयन एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा पीएम राहत योजना को किस तरीके से क्रियान्वयन करना है के संबंध में सभी तकनीकी पहलुओं के बारे में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराई गई।
पीएम राहत योजना के तहत 150000 तक की कैशलेस उपचार
सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों के त्वरित उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए पीएम राहत योजना के तहत 150000 तक की कैशलेस उपचार की प्रावधान सुनिश्चित की गई है इस के लिए सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्तियों के बारे में आई आरएडी एवं ई डीएआर में 24 घंटे के अंदर पंजीयन होना अत्यंत आवश्यक है साथ ही अति गंभीर स्थिति में 48 घंटे के अंदर पंजीयन करना आवश्यक होता है सड़क दुर्घटना में आहत होने की स्थिति में सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से आई आरएडी एवं ई डीएआर में प्रविष्टि की जाती है।
किसी भी सड़क दुर्घटना में आहत की स्थिति में आहत व परिजन चिकित्सकीय सहायता के लिए अविलंब करावें रजिस्ट्रेशन
जिले में सभी आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में इस योजना के तहत केस लेश उपचार की सुविधा प्रदान की गई है और किसी भी ऐसे अस्पताल में पंजीयन के पश्चात चिकित्सकीय सुविधा प्रारंभ हो जाती है अतः नागरिकों से अपील है कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान किसी भी व्यक्ति के आहत होने की सूचना प्राप्त होने पर अनिवार्य रूप से संबंधित थाना एवं आयुष्मान से संबंध अस्पतालों में इसकी जानकारी अवश्य प्रदान करें ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच सके।
प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए अधिकारी कर्मचारी
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के अतिरिक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, पी एम राहत योजना के जीआरओ ऑफीसर एस एस दुबे, सीएमएचओ बिलासपुर डॉ सुभा गरेवाल, बीएमओ बिल्हा डॉ श्रीकेश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर शशि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह रामगोपाल करियारे, पंकज पटेल, रश्मित कौर चावला सहित सम्बन्धित उक्त सभी विभागों के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं जिले के समस्त विवेचक गण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान दूरस्थ क्षेत्र से सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए।