Blog

चिटफण्ड कंपनियों के खिलाफ दर्ज अपराध में फरार आरोपियों की खोजबीन एवं विवेचना पर कार्यशाला

बिलासपुर ।चेतना सभागार पुलिस लाईन बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह के तत्वाधान एवं एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में चिटफण्ड कंपनियों के खिलाफ दर्ज अपराध में फरार आरोपियों की खोजबीन एवं विवेचना के संबंध में जिले के थाना प्रभारियों का ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक हर्षल चौहान रजिस्टार ऑफ कंपनी कार्यालय बिलासपुर द्वारा अधिकृत अधिवक्ता एवं प्रणव भट्टाचार्य आरओसी कार्यालय आईटी. सेल के अधिकारी द्वारा चिटफण्ड कंपनियों के संबंध में डायरेक्टर एवं पंजीकृत कंपनी के संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के वेब साईट पर ऑन लाईन सर्च कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया ।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना प्रभारियों के साथ थाने में पदस्थ सीसीटीएनएस. आरक्षक भी उपस्थित रहे जो चिटफण्ड कंपनियों के पंजीयन, आरओसी. से प्राप्त सी.आई.एन. नंबर, मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स के वेब साईट में सर्च कर कंपनी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए बारीकी से समझाया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में पंजीबद्ध चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की पता साजी एवं विवेचना के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर कुशल विवेचना कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *