Blog

बीएमडब्लू कार के सन रूप में बैठकर डांस करने वाला युवक गिरफ्तार…..महिला मित्र को खुश करने दिखाई होशियारी….

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही

BMW वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 को जप्त कर विधिवत की जा रही कार्यवाही।

बिलासपुर। रायपुर रोड नेशनल हाइवे सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार पर सनरूप के बैठकर डांस करने वाले युवक को महिला मित्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।जबकि महिला को छोड़ दिया गया है।

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि
खबर मिली कि रायपुर रोड नेशनल हाइवे में एक कार चालक तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सनरूप
में बैठकर डांस का रहा है। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।इस बीच पुलिस के पास वीडियो भी आ गया जिसे देखकर पुलिस तत्काल हरकत में आई और उसकी तलाश में जुट गई।और कुछ ही देर में उक्त गाड़ी को पकड़ लिया गया ।

दरअसल पकड़े गए वाहन चालक प्रतीक लूथर ने अपने बीएमडब्लू वाहन सीजी 10 सीए 3999 में अपने महिला मित्र को बैठाकर रायपुर बिलासपुर हाईवे मार्ग पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती कार में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सन रूप में बैठकर डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त वाहन पकड़ कर  चकरभाठा थाना लाया गया ।पुलिस ने वाहन चालक
प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 वर्ष निवासी ए-21 ओम जोन शुभम विहार मंगला
से पूछताछ किया । जिनके द्वारा अपने  वाहन से यातायात नियमों का अनुपालन करना स्वीकार किया है। चकरभाठा थाना ने वाहन चालक अन्य के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *