Blog

महापौर ने वार्डों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर दिए निर्देश

नालियों में जलभराव देख अधिकारियों को दिए सुधार के आदेश

बिलासपुर । महापौर पूजा विधानी ने वार्ड क्रमांक 54, 55 और 58 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़कों, नालियों और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर नलों से पानी बहते हुए देखकर महापौर ने जोन कमिश्नर को तत्काल नल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड क्रमांक 55 में नाली की ऊँचाई अधिक होने के कारण घरों की पानी निकासी बाधित हो रही थी, जिससे नाली में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस पर महापौर ने तत्काल नाली की लेबलिंग और सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध हों और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

*अन्य सड़को का भी होगा काम*

महापौर का कहना है कि शहर की कई खराब सड़को की शिकायत मिली थी।जिसका सर्वे करने के बाद खराब सड़को को बरसात के पहले बनाने और गड्ढों को भरने के लिए निर्देशित किया गया है।
लगातार मॉनिटरिंग करके अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

वर्जन
शहर की सड़को को बनाने और जर्जर सड़को को सुधारने का निर्देश दिया गया है।उम्मीद है जल्द ही सड़को की हालत सुधर  जाएगी।

पूजा विधानी
महापौर नगर निगम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *