Blog

पुलिस ने किया 40 कबाड़ गोदाम सील,18 कबाड़ियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर । पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 40 कबाड़ गोदामों को सील किया गया है। साथ ही, मस्तूरी क्षेत्र से कबाड़ से भरा एक वाहन जब्त किया गया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। जिले भर में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कचाढ़ गोदामों और कारोबारियों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 49 कबाड़ कारोबारियों की जांच की गई। इनमें से 40 कबाड़ गोदामों को सील कर दिया गया, क्योंकि उनके पास आवश्यक वैधानिक दस्तावेज नहीं थे। संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों
की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त या बिना वैधानिक दस्तावेजों के व्यापार करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *