Blog
9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
बिलासपुर । अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने वाले पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
दरअसल घटना स्थल मेड़पार बाजार आरोपी के घर पास है। आरोपी कैलाश प्रजापति पिता स्व. बहोरन प्रजापति उम्र 28 साल ग्राम मेड़पार बाजार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया की कैलाश प्रजापति अपने घर के पास भारी मात्रा में हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब रख है। कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी कैलाश प्रजापति के कब्जे से एक पीले रंग का प्लास्टिक डिब्बा 10 लीटर वाला में 19 लीटर हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब भरा हुआ कीमती 1800 रूपये को जाम किया गया।