Blog

प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा का लाभ मिलेगा

बिलासपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की।

श्री साहू ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के संचालन के निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर के लिए नियमित रेल सेवा प्रारंभ करने का भी अनुरोध
किया। बैठक के दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की लंबे समय से लंबित जनाकांक्षाओं का भी उल्लेख करते हुए कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवारी बाजार के दुकानदारों से संबंधित लंबित प्रकरण के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान का भी अनुरोध किया तथा इसे जनहित एवं स्थानीय व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *