प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : आवास प्लस 2024 की सूची जारी
दावा-आपत्ति 30 सितम्बर तक
बिलासपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के माध्यम से तैयार की गई प्राथमिक सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक हितग्राही 30 सितंबर 2026 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति जनपद पंचायतों में स्वीकार किये जाएंगे। इसके लिए बिल्हा, कोटा, मस्तुरी एवं तखतपुर जनपद पंचायत का सभाकक्ष निर्धारित किया गया है।
ग्राम सभा से अनुमोदन के पश्चात सूची की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कर दी गई है। हितग्राहियों की सूची जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आम नागरिक वेबसाइट पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। सूची के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा प्राप्त दावे-आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।