कार चालक ने कुचला बछड़े को….लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बेरहमी से मार डाला….एफआईआर हुआ दर्ज

बिलासपुर । मासूम बछड़े को एक कार चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक कार चलाकर गाय के बछड़े को बेरहमी से कुचल दिया है।हादसे में बछड़े की मौके पर मौत हो गई है।गौ सेवकों की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,नारियल कोठी रोड पर एक
दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है,इसमें अज्ञात कार चालक ने सड़क पर घूम रहे मासूम बछड़े को बेरहमी से कुचल डाला है।जिससे गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई है।
यह घटना रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास की है।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।इस क्रूरता ने हर किसी की आंखें नम कर दीं है।
घटना के दौरान बछड़े की चीख सुनकर मां दौड़ी और ममत्व से उसे छूने लगी,लेकिन बेजुबान जानवरों की आखिर कौन सुने।फिलहाल गौ सेवकों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।