Blog

प्लेन का जब टायर फटा तो विमान में बैठे यात्रियों के बनी दहशत,सीनियर एडवोकेट तिवारी बोले,हो सकता था बड़ा हादसा,लेकिन पायलट की सूझबूझ से रुका बड़ा हादसा

बिलासपुर। बिलासा दाई एयरपोर्ट पर एयर एलायंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फटने की घटना में बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट प्रकाश तिवारी ने यात्रा के दौरान हुई घटना की आपबीती बताई। प्रकाश तिवारी के अनुसार, वे अक्सर सुप्रीम कोर्ट में अपने काम के सिलसिले में दिल्ली की फ्लाइट से आना-जाना करते हैं और उन्हें हवाई यात्रा का अच्छा अनुभव है, लेकिन इस तरह की लैंडिंग उन्होंने पहली बार देखी। प्रकाश तिवारी ने बताया कि एयर एलायंस का विमान शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुआ था। विमान निर्धारित समय से पहले बिलासा दाई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। करीब दोपहर 1:45 बजे लैंडिंग के दौरान विमान के गियर का टायर रनवे के संपर्क में आते ही तेज आवाज के साथ फट गया। इसके बाद टायर के पास और विमान के भीतर से जलने जैसी तेज गंध आने लगी। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।लोगो के दिलों की धड़कने तेज हो गई थी।विमान में बैठे यात्री यही सोच रहे थे कि अब क्या होगा और इसी बीच लोग भगवान को याद करने लगे और विमान सुरक्षित उतरने की दुआ करने लगे,ईश्वर कृपा से विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सही सलामत रहे।
प्रकाश तिवारी ने यह भी बताया कि टायर फटने के बाद विमान रनवे से बाहर जाकर खेत की तरफ जा सकता था या असंतुलित होकर पलट सकता था। हालांकि पायलट और एयरपोर्ट कंट्रोलर ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया और विमान को नियंत्रित कर लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान टायर फटने की वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन घटना से यह जरूर पता चलता है कि उस समय स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
तिवारी दंपति के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों ने भी उस समय असामान्य झटका और तेज आवाज महसूस की। टायर फटने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से रोका गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और विमान की तकनीकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों के अनुभव के आधार पर अब यह जांच जरूरी है कि टायर फटने की वजह क्या थी और क्या लैंडिंग के दौरान किसी तकनीकी गड़बड़ी की भूमिका रही। एयर एलायंस विमान की इस घटना की तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *