फर्जी जीएसटी बिल से पहुंचा लाखों का माल….

व्यापारियों ने शुरू किया कालाबाजारी,
चकरभाठा पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच
बिलासपुर। फर्जी जीएसटी बिल मामले में चकरभाठा पुलिस ने गाड़ी कों जब्त कर कार्रवाई की है।इसके साथ ही फर्जी बिल और माल के बारे में पूछताछ कर रही है।इसकी सूचना जीएसटी विभाग को भी दी गई है।
चकरभाठा सीएसपी राजेश जोशी को खबर मिली कि परसदा के पास एक कंटेनर खड़ी हुई है।जो महाराष्ट्र से आया हुआ है।जिसमें फर्जी बिल के माध्यम से समान आया हुआ है।सूचना पाकर सीएसपी तत्काल पुलिस टीम को भेजकर गाड़ी थाना लेकर आने के निर्देश दिए।पुलिस टीम तत्काल गाड़ी नम्बर एमएच 40
सीडी 7062 कंटेनर
को जब्त कर थाना लेकर पहुंची।इसके बार ड्राइवर से पूछताछ की गई।पुलिस ने संबंधित मालिक को कार्रवाई करने की सूचना दी है और गाड़ी को जब्त कर जीएसटी विभाग को भी सूचना दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है वही व्यापारियों के बीच खलबली मची हुई है।
पुलिस का कहना है कि फर्जी जीएसटी बिल की खबर मिली थी जिसकी जांच की जा रही है जांच में मामला सही पाया गया तो आगे की कार्रवाई भी होगी।