Blog

फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार..

.चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना,

बिलासपुर चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर दुकान के भीतर युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश राजभर, जो गणेश फर्नीचर नयापारा चौक चकरभाठा में बढ़ई का काम करता है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान विकास नगर निवासी नवीन ध्रुव वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने मुकेश पर फोन से गाली देने का आरोप लगाते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जेब में रखे चाकू जैसे धारदार हथियार से मुकेश के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी नवीन ध्रुव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *