Blog

फारेस्ट चौकीदार से मारपीट करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने निकाला गुंडे बदमाशों का जुलूस

कोंडागांव। प्रार्थी सिदार्थ यादव निवासी सुरडोंगर द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर कि 08 व्यक्ति सभी निवासी चारामा के द्वारा एक राय होकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर सिर, में चोट पहुंचाया है जिससे राजेश यादव के सिर से खुन निकल रहा है। एवं चेहरा, बाये हाथ में भी चोट आया है। सभी आरोपियों द्वारा टाटामारी पर्यटन स्थल में शराब के नशे करने रोकने से 01. लक्की ठाकुर पिता टिकमराम ठाकुर उम्र 19 वर्ष, 02. करन जरी पिता विजय जुर्री उम्र 18 वर्ष, 03. युगल कांगे पिता ज्ञानसिंह कांगे उम्र 19 वर्ष, 04. योगेन्द्र कुमार मण्डावी पिता लखन मण्डावी उम्र 19 वर्ष, 05. शिवम सोनकर पिता परमेश्वर सोनकर उम्र 20 वर्ष, 06. गौतम गेन्डामे पिता देवनाथ गेन्डामे उम्र 21 वर्ष एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी चारामा थाना चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) द्वारा एक राय होकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से धमकी देते हुये हाथ मुक्का लात, कड़ा से मारपीट करने लगे तथा लक्की ठाकुर, करण जुरीं, युगल कांगे, योगेन्द्र कुमार मण्डावी, शिवम सोनकर, गौतम गेन्डामे के द्वारा कोई भारी वस्तु से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर सिर, में चोट पहुंचाया है। उक्त सभी 08 अभियुक्तों के विरूध्द थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 109, 191(2), 296, 115(2), 351 (3) बीएनएस पंजीबध्द कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड के लिए पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *