फुटपाथ पर चढ़ाई कार,बाल-बाल बची लोगों की जान
कार के भीतर प्यार करने लगे कपल
बिलासपुर।सिरगिट्टी तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गई। कई लोगों की जान बाल-बाल बची। इन सबके बीच बेफिक्री के साथ कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया।
स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे। गलती करने के बाद धमकाने से नाराज लोगों ने फिर सभी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के साथ ही कपल के किस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना को दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत नहीं गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
घटना दो दिन पहले की है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे। इस दौरान कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ड्राइवर और बगल के सीट बैठी युवती किस करते नजर आए। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे।
युवकों की कर दी पिटाई, युवती को भी जड़ दिया थप्पड़
इससे नाराज कुछ स्थानीय युवकों ने कार सवार लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार युवती भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर स्थानीय लड़कों ने युवती को भी थप्पड़ मार दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा वीडियो
सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सड़क पर युवकों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर करते है ड्राइविंग
शनिवार और रविवार और कोई छुट्टी के दिन ज्यादा युवक और युवतियां नशे में धुत्त होकर देर रात तक घूमते है।जिसमें लापरवाही पूर्वक बाइक और कार चलाने की भी शिकायत मिलती है।यही कारण है कि पुलिस देर रात तक चेकिंग अभियान सी कार्रवाई करती है।
ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो और शराबी वाहन चालक पुलिस की गिरफ्त में आ जाए।लेकिन ऐसे भी कई लोग है जो पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते है।जिससे इसी तरह का हादसा होने का खतरा बना रहता है।