Blog

फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट में निवेश एवं मुनाफे का प्रलोभन देकर ₹18.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

▪️ प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच संस्थान के विभिन्न खर्चों के लिए कुल ₹21,96,675/- उपलब्ध कराए गए थे।

▪️ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1389/2026, धारा 318(4), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
▪️ प्रकरण में आरोपी मीनल चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दुर्ग । दरअसल प्रार्थी अक्षय राठौर ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका कृषि व्यवसाय है तथा एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान मीनल चौहान से हुई थी। मीनल चौहान द्वारा रायपुर स्थित करेंसी टावर, वीआईपी चौक में Finvision एवं Finvision Training Institute के नाम से फॉरेक्स एवं ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने तथा उसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की बात कही गई थी।

प्रार्थी के अनुसार, आरोपी के कहने पर दिसंबर 2025 से जून 2026 के मध्य संस्थान के संचालन, स्टाफ के वेतन, कार्यालय किराया, मेंटेनेंस, विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल ₹21,96,675/- की राशि उपलब्ध कराई गई। इसमें से लगभग ₹3,33,000/- वापस किए गए तथा शेष ₹18,63,675/- बकाया होने की शिकायत की गई।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि संस्थान के संचालन एवं ट्रेडिंग से मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर उससे राशि प्राप्त की गई। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1389/2026, धारा 318(4), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना सुपेला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी मीनल चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
प्रार्थी की शिकायत के अनुसार, फॉरेक्स एवं ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालन तथा निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर संस्थान के किराए, कर्मचारियों के वेतन, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार एवं अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से राशि प्राप्त की गई। इस संबंध में प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

आरोपी का नाम

  1. मीनल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 46/40, मदर टेरेसा नगर, ओम शांति चौक, पेट्रोल पंप के पास, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *