Blog

बटनदार चाकू के साथ आरोपी और नाबालिग पकड़े गए,गश्त के दौरान तोरवा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धारदार बटनदार चाकू के साथ एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो स्टील के बटनदार धारदार चाकू जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम शंकर नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक स्टील का बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में एक आरोपी की पहचान सुमीत कुर्मी (22), पिता विष्णु कुर्मी, निवासी शंकर नगर, बांबे आवास, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई। वहीं दूसरा व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक पाया गया, जो हेमूनगर, तोरवा क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद 02 नग स्टील के बटनदार धारदार चाकू जब्त किए। आरोपी सुमीत कुर्मी के खिलाफ अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के निर्धारित प्रावधानों के तहत सामाजिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार की गई। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *