Blog

बाइक और मोबाइल चोरी का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने दोपहिया वाहन और मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक, प्लेजर स्कूटी और सैमसंग मोबाइल बरामद किया है।

दरअसल पूरा मामला 31 अगस्त की रात का है, जब सरकंडा क्षेत्र में कमरे के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में बाल अपचारी ने पल्सर बाइक के साथ साइंस कॉलेज के पास से सैमसंग मोबाइल और खपरगंज जवाली नाला रोड से प्लेजर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर तीनों चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक, मामले में बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *