Blog

बाइक चोरी एवं किराना दुकान से सामान चोरी के 3 प्रकरण का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

लोरमी पुलिस ने डोगरीपारा मे हुये 2 बाइक चोरी एवं किराना दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी से 2 बाइक एवं अन्य जगह से 1 बाइक,किराना सामान बरामद

बिलासपुर /मुंगेली ।मुंगेली जिले की लोरमी पुलिस ने
बाइक चोरी करने वाले और किराना दुकान से सामान चोरी करने वाले
आरोपियों को गिरफ्तार की है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और किराना सामान बरामद कर लिया गया है।

दरअसल प्रार्थी विक्की साहू डोगरीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर मे पुरानी इस्तेमाल बाइक टीवीएस अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी 10 बीवाय 2523 कीमती 70,000 रूपये को खड़ा किया था जिसे कोई चोरी कर ले गया है।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया।

इसी तरह प्रार्थी इरफान बेग डोगरीपारा ने भी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर से रात् मे पुरानी बाइक पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9748 कीमती 25000 रूपये को कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया है।जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इसी तरह लोरमी थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी राजू यादव के बाजारपारा कन्या स्कूल के पास उसके किराना दुकान मे नगदी 1500 रूपये,01 टीन तेल, निरमा एवं अन्य सामान कीमती 8500 रूपये को चोरी कर ले गया है।घटना की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
लगातार हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने लोरमी क्षेत्र मे चोरी के प्रकरण की रोकथाम करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।इसी बीच पुलिस चोरी की खोजबीन करते हुए मुखबिर एवं तकनीकी सहायता छ.ग. पुलिस का त्रिनयन ऐप का उपयोग करते हुए सीसीटीव्ही का अवलोकन करने पर घटना स्थल के आसपास कबाड़ी सामान ब्रिकी करने वाले को घुमते पाया गया।जिसकी पहचान मोहम्मद रफीक निवासी देवारपारा लोरमी को होना पाया गया।पुलिस ने मोहम्मद रफीक को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जिसने अपने साथी धनीराम मार्को दुल्लापुर चिल्फी के साथ रात मे डबरीपारा लोरमी मे 2 बाइक टीवीएस अपाचे, पै्रशन प्रो एवं 1बाइक होण्डा एक्स ब्लैड जिसे कोटा क्षेत्रान्तर्गत चोरी करना स्वीकार किए।पुलिस ने
मोहम्मद रफीक के साथी धनीराम मार्को को भी पकड़ा गया जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है।पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
इसी तरह त्रिनयन ऐप’ का पुनः बाजारपारा लोरमी चोरी मे उपयोग करते हुए सीसीटीव्ही अवलोकन पर अमर देवार देवारपारा लोरमी को किराना दुकान से तेल चोरी करना पाया गया। जिसके पास से तेल भरा हुआ एवं 300 नगदी को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *